पानी में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के 32 हैड आडूरी माईनर नहर पर 2 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में चक 5 एडी निवासी शिवरतन ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 2 मार्च की शाम को 32 हैड आडूरी माईनर पर नहर में महिला का शव तैरता हुआ मिला। जिसे बाहर निकाला गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!