अस्पताल के गेट के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लापरवाही पर उठे सवाल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट पर ही प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। घटना पांचू क्षेत्र के भादला गांव की है। जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि जिस समय महिला को लेकर आए थे, उस समय अस्पताल का गेट बंद था।

 

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। ज्यादा दर्द होने पर चद्दर की ओट में महिला का प्रसव कराया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर को भादला के पास के रहने वाले एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की पत्नी की डिलीवरी के लिए भादला गांव स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मगर अस्पताल का गेट बंद था। अंदर ना तो कोई डॉक्टर था, ना हीं नर्सिंगकर्मी। 30 मिनट तक महिला अस्पताल के गेट पर दर्द से करहाती रही। इस दौरान ज्यादा दर्द होने पर साथ में आईं अन्य महिलाओं ने मौके पर ही डिलीवरी कराई।

 

करीब आधे घंटे के बाद महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं अस्पताल से जुड़े कर्मियों ने पूरी घटना से इनकार कर दिया है। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी आई थी, जो टाइम पर ही थी। इस दौरान ओपीडी से पहले ही उसकी डिलीवरी हो गई। सभी ऑन कॉल पर ही थे। प्रसूता और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनो अस्पताल में ही भर्ती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!