महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास, अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला द्वारा परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक महिला ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास लेकिन जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों और परिजनों को मिली तो तुरंत प्रभाव से महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला की हालात खतरे से बाहर है।

 

महिला बिहार की रहने वाली है और करीब चार साल पहले बीकानेर के रहने वाले युवक से उसकी शादी हुई थी। महिला को बीते दिनों बिहार के रहने वाले एक युवक ने परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो लगाकर परेशान कर रहा था। जिसके चलते महिला ने जहर खा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और महिला के बयान लिए गए है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!