Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकाने। पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी द्वारा पति को मुंह दबाकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपियां को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मामला खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 13 डीकेडी से जुड़ा है। जहां पर 11 अगस्त 2025 को आरोपिया ने अपने पति की हत्या कर कहानी बनायी। घटना के छह महीने बाद अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस को 11 अगस्त 2025 को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बरामद हुआा है। जो जला हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौत को हादसा बताया गया था कि आग लगने के कारण राजकुमार की मौत हो गई। मृतक राजकुमार के पिता पप्पुराम ने अपने बेटे की मृत्यु पर संदेह जाहिर करते हुए खाजुवाला थाना मे प्रकरण दर्ज करवाया था। बीकानेर के नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनियां व कौशल्या हैका भी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और महिला से पूछताछ की।
मौके पर घटना स्थल निरीक्षण एफएसएल टीम द्वारा किया जाकर साक्ष्य जुटाऐं गये, जिसके आधार पर राजकुमार बाजीगर की मृत्यु सामान्य परीस्थितयो से भिन्न होना पाया गया।
जांच में मृतक राजकुमार की पत्नी वीरपाल की भूमिका सद्विग्ध पाये जाने पर उसे तलब कर कविता पुनिया थानाधिकारी नयाशहर व कौशल्या हैडकानि व रामकुमार सउनि ने प्रश्नावली तैयार कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। जिसके जवाब संदिग्ध वीरपाल कौर नही दे पाई तथा अन्त मे वीरपाल कौर सच बताने के लिये मजबुर हो गई ।
आरोपिया ने स्वीकार किया कि उसका पति रोजाना मारपीट करता था, इसी से तंग आकर उससे हमेशा के लिये पीछा छुडाने के लिये बैड पर बिछी चादर से पति राजकुमार का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। कमरे मे रखी अलमारी मे आग लगा कर कमरा बाहर से बन्द कर दिया व महेन्द्र बाजीगर की ढाणी में चली गई । सुबह वापस ढाणी आई तथा पति के मर जाने की खबर पिता व पुलिस को दी । अनुसंधान से आरोपिया वीरपाल कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया गया है। उसे न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया है।


