Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज 24 जनवरी 2026 को शहर एवम् देहात कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग बीकानेर द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कपूरी ठाकुर की 102वी जयंती मनाई गई । इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कपूरी ठाकुर के बारे में बताया कि यह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे उन्होंने भारत में बिहार में पहली बार ओबीसी आरक्षण लागू किया ओर हर वर्ग के लिए कम किया। कैशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कपूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला ।



उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री रहते कपूरी ठाकुर ने उस जमाने में अंग्रेजी की शिक्षा की अनिवार्यता होने के कारण वंचित वर्ग के लिया काम किया ओर शोषित वंचित पीडि़त वर्ग को आगे बैठाने पर जोर दिया उन्होंने एक जननायक की उपाधि प्राप्त की। शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने भी इस अवसर पर कपूरी ठाकुर के कामों पर प्रकाश डाला साथ ही प्रदेश कांग्रेस ओबीसी महासचिव मनोज चौधरी साथ रहे।

इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग उमा करल सुथार ने भी ठाकुर के बारे मे बताया और साथ ही ओबीसी शहर कार्यकारणी की घोषणा की। देहात कांग्रेस ओबीसी विभाग अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन ने कहा कि कपूरी ठाकुर की आज 102 वि जयंती को आज हम बीकानेर कांग्रेस ओबीसी विभाग मन रहे हे जोकि इस जननायक की नीति रीति को हरकोई वर्ग जन सके ठाकुर ने एक नाई जाती में जन्म लेकर अपने पिता के साथ बाल काटने का कार्यकर्ते हुवे हर पिछड़े शोषित वंचित दलित समाज को आगे बढ़ाने का काम किया।
सेन ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट नितिन मारू, यूथ कांग्रेस के नेता तोलाराम सियाग, शहर के प्रवक्ता नितिन, पार्षद जयदीप जावा, नवीन जांगिड़ ,बीरबल चौधरी, वार्ड पंच किशन लाल भाटी, राष्ट्रीय नाई महासभा के भूपेश मारू, महेंद्र कुमार ,कानाराम नाई, शंकर लाल नाई, जनक राज, शिवलाल भाटी, अश्विन सेन, शिवदयाल नाई ,सुनील , सुनील मेघवाल ,सीता सुथार, वियज कुमार मारू, शराफत अली, संजय गोयल, संजय भाटी, रीतेश शर्मा, महेंद्र नाई, महेंद्र सेन, सोनू मेघवाल, खेमा राम, सुधीर मारू लूणकरणसर, सुरेन्द्र, उमेद सिंह, मोहन लाल, कैलाश गहलोत, अतुल पडि़हार काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


