राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में अचानक से शुक्रवार को मौसम ने पलटी मारी। जिसके बाद प्रदेश के अनेक जिलों में जमकर बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से किसान की पक्की पकाई फसल बर्बाद हो रही है। बीकानेर के नोखा, बज्जू, कोलायत,लूणकरणसर, अर्जुनरसर सहित गांवों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसके चलते किसानों की फसल बर्बाद हो गयी।

अर्जुनरसर में जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते बर्फ की सफेद चादर सी दिखाई दी। अचानक हुई इस ओलावृष्टि के चलते कोई कुछ समझ पाता इससे पहले तो किसान की फसल खराब होनी शुरू हो गयी। बज्जू से आरएली के नेता वीरेन्द्र विश्नोई ने बताया कि बेमौसम बारिश से मंडी में रखी किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसा ही हाल कोलायत, नोखा सहित अन्य जगहों से सामने आए है। जहां पर बेमौसम बारिश के चलते फसल बर्बादी की ओर है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!