Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैसे के तकादे को लेकर गाड़ी पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में रामपुरा बस्ती निवासी विजयपाल ने मांगीलाल, पवन, मनोज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास बीकाजी फैक्ट्री के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह गाड़ी लेकर जा रहा था।


जैसे ही गाड़ी लेेकर बीकाजी फैक्ट्री की तरफ जाने लगा तो रास्ते में आरोपीगण को देखा। जिनमें एक आरोपी से वह 25 लाख रूपए मांगता है। जब वह उतरकर पैसे का तकादे करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरोपी हाथों में लाठी,सरिया लेकर आते हुए दिखाई दिए।
जिस पर परिवादी भागकर अपनी गाड़ी में बैठ गया और बचाव के लिए गाड़ी से वीडियो बनाने लगा। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर हमला करते हुए तोडफ़ोड़ की। जिसके बाद मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से निकला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं इसको लेकर दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज करवाया है । मांगीलाल विश्नोई ने विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बातया कि घटना रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 की है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और तेज गति से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



