Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बज्जू पुलिस ने की है। इस सम् बंध में 19 जनवरी को जगमाल राम मेघवाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि बीती रात को में मेरी ढ़ाणी चक 3 जीएमआर में सो रहा था। इस दौरान मेरा साला लालाराम व अन्य लोग बाइक पर सवार होकर आपए और सोते हुए पर जानलेवा हमला किया। प्रार्थी ने बताया था कि आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला किया और तलवार पेट में घुसा दी।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने थानाधिकारी बज्जू जगदीश पांडर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान लालाराम और खेमाराम को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तलवार और बाइक को बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में जगदीश पांडर, धर्मवीर ङ्क्षसह, डालुराम, हड़मानराम, जोगेन्द्र शामिल रहें।


