Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक ट्रेलर द्वारा रोंग साइड से गाड़ी चलाते कार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर-बेनीसर के बीच में 6 मार्च से 7 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में सुथारो बाड़ी निवासी आसुसिंह ने ट्रक ट्रेलर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि ट्रक ट्रेलर के चालक ने लापरवाही से रोंग साईड से गाड़ी चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। जिससे इको कार के चालक गजेन्द्र के दोनो पैर फैक्चर हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





