दंतौर मंडल में हुआ प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन, एकात्म मानववाद के आज भी मार्गदर्शक है पंडित दीनदयाल- पंचारिया-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर भाजपा दंतौर मंडल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माणक तोषनीवाल ने की अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और दिशा प्रदान करने का माध्यम है। संगठन की रीति-नीति को समझकर उसे धरातल पर लागू करना ही सच्ची सेवा है।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मुखराम बीरडा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र जी साथोड, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष सारस्वत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर दास स्वामी, पूर्व सरपंच राकेश चितलांगिया, मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि महावीर सिंह तंवर, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष गोविंद राम पारीक, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष माणिक चंद तोषनीवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता शमू खान, गोपीराम घोडेला, श्रवण सारस्वत, डूंगर राम नायक, कानाराम, खुमान दान चारण एवं राजकुमार यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!