Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 19 लाख की वितीय सुविधा लेकर किश्ते नहीं भरने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पंचशती सर्किल की है। इस सम्बंध में एस एम एफ जी इंडिया क्रेडिट कपंनी लि. के श्रवणराम विश्नोई ने राजेन्द्र व हंसराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने ट्रेलर के लिए 19 लाख रूपए की वितीय सुविधा प्राप्त की। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी किश्त जमा नहीं करवा रहें है और वाहन को खुदबुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




