Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। रामदेव जी मंदिर से हजारों रूपए चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में कानासर निवासी सुमेरसिंह ने कालुसिंह, मुकेश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मंदिर कानासर बाईपास पर 14 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रामदेवी जी मंदिर में पूजा करता है। रात के समय में आरोपियों ने मंदिर से 20-25 हजार रूपए चोरी कर लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



