बीकानेर में चोर मचा रहे शोर, चारों और धमाचौकड़ी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। शहर हो या फिर ग्रामीण अंचल हर और चोरों की चांदी हो रही है। बिना किसी खौफ के चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में आमजन चिंता में है कि आखिर क्या किया जावे।

 

ऐसी ही मामला कोटगेट क्षेत्र से सामने आया है। इस सम्बंध में झझू निवासी सलीम खां ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रतन बिहारी पार्क में 16 दिसंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध मेंं प्रार्थी ने बताया कि उसने रतन बिहारी पार्क में खड़ी करके अपने काम गया हुआ था। जब वापस आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर पुलिस थाने में सिविल लाईन रोड़ पर रहने वाले नीरच सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 3 जनवरी की रात को रेलवे बंगला न. सिविल लाईन रोड़ माहेश्वरी धर्मशाला के सामने की है। परिवादी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर से उसकी पत्नी की घड़ी,सोने के कंगन, मंगलसूत्र और पर्स में रखे हुए कुछ पैसे चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

इसी तरह जेएनवीसी पुलिस थाने में केशवनगर निवासी राकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना केशवनगर में 18 दिसंबर की है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के बाहर खड़ी हुई उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाल पुलिस थाने में भी चोरी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गेमनापीर रोड़ पर रहने वाले झंवरलाल सुथार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 जनवरी की दोपहर को आदर्श नगर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।

ऐसा ही एक मामला लूणकरणसर पुलिस थाने से सामने आया है। इस सम्बंध में चक 1 डीएलडी रोझ़ा निवासी तुलछाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को उठाकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!