Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनाज के कट्टे और मोबाइल चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में किशनासर निवासी रिदाराम पुत्र मांगुराम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना 29 मार्च को परिवादी के ख्ेात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके खेत से अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर ने उसके खेत से 25 कट्टे जीरा व दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!