Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला को जाति सूचक गालियां देने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में श्रीडूंगरगढ़ हाल स्वर्ण जयंती विस्तार बसंती ढ़ाल ने वीरेन्द्र, हेमलता व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना स्वर्ण जयंती नगर में 13 फरवरी की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां दी और उसे परेशान किया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



