हेलीकॉप्टर से करेंगे इंदिरा गांधी नहर का सर्वेक्षण,इस समय पहुंचने का अनुमान, नाल होते हुए जाएंगे जयपुर-Bikaner News

Bikaner News सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम रूप में
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से इंदिरा गांधी मुख्य नहर (आरडी 507 गेघरा गांव के पास तहसील छत्तरगढ़) का हवाई सर्वेक्षण करते हुए लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन एवं जिले के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे। यहां से रवाना होकर हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से नाल एयरपोर्ट और यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप
मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा की मंगलवार की लूणकरणसर यात्रा के मद्देनजर सोमवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों के साथ समस्त तैयारियों को देखा। उन्होंने सभा स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, मंच, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रदर्शनी स्थल आदि का मुआयना किया तथा समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त  मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त  अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सोहनलाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!