अचानक जीएसएस में लगी आग, दो ट्रांसफार्मर जलकर हुए राख, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक जीएसएस में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के रूणिया बड़ा बास स्थित 33/11 केवी जीएसएस की है। जहां पर बुधवार को अचानक जीएसएस में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि जीएसएस में लगे 5 एमवीए क्षमता के दोनों पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

 

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना के दौरान हालात बेहद गंभीर थे और किसी भी समय बड़ा ब्लास्ट होने की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में नापासर पुलिस प्रशासन की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आग से सुरक्षित दूरी पर रखा और पूरे क्षेत्र को खाली करवाते हुए हालात को नियंत्रण में रखा।

 

सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में एएसआई कविंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रदीप, रामनिवास, पंकज, देवाराम तथा 112 के ड्राइवर रोहित थापन ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और दमकल विभाग को सूचना देकर तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलवाया। इसके बाद बीकानेर से दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!