अचानक स्कार्पियों के आगे आया पशु, अनियंत्रित होकर पलटी,5-6 युवक घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक गाड़ी के आगे पशु के आ जाने से गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5-6 युवकों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के देशनोक रोड़ पर कल्याणसर के पास की है। जहां पर एक क्लासिक स्कॉर्पियो अचानक सड़क पर पशु आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में गाड़ी में सवार 5 से 6 युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार युवक बीकानेर से किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक पशु सड़क पर आ गया, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतर गई और पास की बाड़ को तोड़ते हुए पलटे खा गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करवाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!