चरखड़ा में उत्साह के साथ हुआ सप्त शक्ति संगम का आयोजन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चरखड़ा स्थित जड़ाऊ बाई झंवर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने नारी को नए भारत की अस्मिता और शक्ति का केंद्र बताया। कार्यक्रम का प्रारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और भावपूर्ण सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध समाजसेविका प्रेमलता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वर्षा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का अत्यंत साहित्यिक और कुशल संचालन दिशु जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता करिश्मा स्वामी ने अपने सारगर्भित संबोधन में ‘पंच परिवर्तन’ के स्तंभों—स्वबोध, पर्यावरण चेतना, कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य—पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा, नारी ही शक्ति का साक्षात स्वरूप है। एक सशक्त और चेतनाशील महिला न केवल एक परिवार को संस्कारित करती है, अपितु पूरे समाज में प्राण फूँकती है, जिससे राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। आज की नारी सम्मान, गौरव और अभिमान का वह प्रतीक है, जो नए भारत की वास्तविक पहचान बन रही है।”

 

अध्यक्ष प्रेमलता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सप्त शक्ति संगम जैसे आयोजनों से समाज की वैचारिक जड़ों को मजबूती मिलती है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक ‘वन्देमातरम’ के सामूहिक गान के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। विद्यालय प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद रांकावत ने ने अंत में सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!