Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। सफारी चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मंगलम कॉलोनी में 25 जनवरी की शाम की है। इस सम्बंध में हैड पोस्ट ऑफिस के पीछे रहने वाले हरिशंकर सैन ने टाटा सफारी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने साले के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सफारी के चालक ने लापरवाही से गाडी़ चलाते हुए उसके पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और चोटिल हो गए। परिवादी ने बताया कि उसके साले का पीबीएम में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



