Bikaner News बीकानेर कांग्रेस में तथाकथित वीडियो ने मचाया तूफान
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता का कथित वीडियो सामने आया। जिसके बाद बीकानेर कांग्रेस में बवंडर की स्थिति है। लगातार कांग्रेस के पदाधिकारी एक-दूसरे को फोन कर स्थितियोंं का आंकलन कर रहे है। किसान केसरी दिवंगत रामेश्वर लाल डूडी के समर्थक सोशल मीडिया पर खुलकर अपना विरोध कर रहे है और डूडी के बारे में अपशब्द बोलने वाले नेता को आजीवन निष्कासित करने की मांग की जा रही है।



यूथ कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा लगातार आक्रोशित है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कूकणा ने कहा कि डूडी साहब के आगे ना तो राजनीति में नफा नुकसान है और ना ही कुछ और। डूडी साहब के खिलाफ अपशब्द बोलने वालों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं होती है तो जल्द ही जिला मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। डूडी समर्थक लगातार सोशल मीडिया पोस्टें कर अपना विरोध दर्ज करवा रहें हैं।

देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने बताया कि 1 अप्रैल को यूथ कांग्रेस जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। कूकणा ने कहा कि पार्टी डूडी साहब के खिलाफ बोलने वाले नेताजी को पार्टी से बाहर करे साथ ही सावर्जनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा बड़ा प्रदर्शन 1 अप्रैल को किया जाएगा।
वहीं इससे पहले शनिवार को बीकानेर के इस वीडियो की चर्चा जयपुर तक पहुंच गयी। पीसीसी चीफ डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत तक भी इस वीडियो को लेकर चर्चा है। शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम ने भी इसकी निंदा की है। वहीं नेाखा से विधायक सुशीला डूडी भी पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा से मिली है हालांकि यह सामान्य भेंट बताई जा रही है लेकिन आंशका है कि इस वीडियो को लेकर भी चर्चा हुई होगी। दूसरी तरफ पूर्व सीएम से गोविंदराम मेघवाल ने भी मुलाकात की। जो कि सामान्य भेंट बताई जा रही है।
बीकानेर कांग्रेस पदाधिकारी भी लगातार इस पूरे प्रकरण पर गंभीरता से नजर बनाए है। डूडी समर्थक लगातार सोशल मीडिया आग पर बबूला है वहीं कुछ पदाधिकारी फिलहाल पूरे प्रकरण पर बारीकी से नजर बनाए हुए और कुछ भी बोलने से फिलहाल कतरा रहे हैं ।
हालांकि छतरगढ़ पुलिस थाने में एक कार्यकर्ता ने इस वीडियो को लेकर परिवाद दिया है। जिसमें बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोग उसके घर पर आए। जहां पर यह वीडियो बनाया गया और फिर इसे एडिट कर वीडियो वायरल कर दिया गया। ऐसे में मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की गयी है।


