Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का माल गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में रिलायंस स्मार्ट स्टोर के मैनेजर श्यामाराम जाट ने बुधवार शाम नोखा थाने में एक कर्मचारी सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार स्टोर से कुल 2 लाख 85 हजार 800 रुपए के प्रोडक्ट और कपड़े चोरी हुए हैं।


स्टोर मैनेजर ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले दो साल से स्टोर में कार्यरत हैं। 8 फरवरी 2026 को एक अन्य ग्राहक द्वारा चोरी की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज की जांच के दौरान स्टोर के कपड़ा विभाग से सामान गायब होने की आशंका सामने आई। इसके बाद पिछले कुछ दिनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें स्टोर से प्रोडक्ट निकलने के कुछ संदिग्ध दृश्य दिखाई दिए। मामले की पुष्टि के लिए कंपनी की नीति के अनुसार स्टॉक काउंटिंग करवाई गई।


