गर्मी के बीच मरीजों को मिलेगी राहत, थानवी ने भेंट किए चार कूलर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गर्मियों की बढ़ती तपिश को देखते हुए आज पीबीएम अस्पताल में संचालित आनंदम विश्राम स्थल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई। कोलकाता निवासी समाजसेवी विजय नारायण थानवी द्वारा अस्पताल परिसर स्थित आनंदम विश्राम स्थल में चार एयर कूलर भेंट किए गए।

 

वेद व्यास ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सहयोग दिया गया है। कूलर मिलने से वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए ठंडक का वातावरण बनेगा और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान दाऊ व्यास, विक्रम सिंह राजपुरोहित व समाज के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे और उन्होंने इस जनसेवा कार्य के लिए विजय नारायण थानवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक योगदान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।अस्पताल प्रशासन एवं उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!