बीकानेर के इस क्षेत्र में पैंथर ने पिता-पुत्र पर किया हमला, दहशत में स्थानीय लोग-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में पैंथर द्वारा पिता और बेटे पर हमला करने और फिर पैंथर के मृत अवस्था में मिलने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के 6 बीडीवाई की है। जहां पर आज ओमप्रकाश को एक पैंथर दिखा। जब वह अपने आप को बचाने का प्रयास किया तो पैंथर ने उस पर हमला कर दिया।

 

इस दौरान ओमप्रकाश का बेटा कमल भी मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करते हुए जैसे तैसे पैंथर को भगाया। इस दौरान पैंथर की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पैंथर पानी के मोगे में घुस गया। जिसके बाद पैंथर की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही रणजीतपुरा पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और फिलहाल जांच में जुटी है। इस हमले में ओमप्रकाश और उसके बेटे को हल्की चोटें लगी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!