अब तलाश छांव की, मार्च के पहले सप्ताह में ही दिखने लगा गर्मी का रौद्र रूप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होली के समापन के साथ ही गर्मी अब रौद्र रूप दिखाने लग गयी है। मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का ये रूप देखकर हर कोई अचंभित है कि आखिर आने वाले समय में गर्मी कितनी विकराल रूप से पड़ेगी। बीकानेर में शनिवार को गर्मी का रौद्र रूप आमदिनों के मुकाबले अत्यधिक दिखा। सुबह करीब 10 बजे के बाद से ही तेज गर्मी का अहसास होता दिखा। गर्मी के चलते सड़कों पर लोग मुंह पर स्कार्फ बांधे हुए ही नजर आए। वहीं शहर के अनेक स्थानों पर लोग सुस्ताने और वाहनों को खड़ा करने के लिए भी छांव तलाशते हुए दिखाई दिए। इस गर्मी में पेय पदार्थो की बिक्री में भी इजाफा तय माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!