Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि जलालसर स्थित बिस्वास मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा जामसर स्थित गौरव मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 से 19 मार्च तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।





