Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने देर रात को सार्वजनिक क्षेत्र में शांति भंग कर रहे लोगों को पकड़ा है साथ ही एमवी एक्ट में टैक्सियों को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई नयाशहर एसएचओ कविता पूनिया की अगुवाई में चौखुँटी क्षेत्र में की गयी है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक क्षेत्र में शंाति भंग कर रहे चार लोगों को पकड़ा है। वहीं यातयात नियमों की अवहेलना करने पर 3 टेक्सियों को जब्त करत हुए सीज की कार्रवाई की है।




