देर शाम को महिलाओं के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुए नकाबपोश बाइक सवार-Bikaner  News

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। शहर में बढ़़ती छीना झपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही खबर नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर डॉ. धनपतराम मार्ग (बीके स्कूल से धर्मनगर द्वार की ओर जाने वाले मार्ग) पर देर शाम को बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने दो महिलाओं के पास पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और नकाबपोश की जांच में जुटी है। पीडि़त परिवार के परिजनों ने पुलिस थााने में परिवाद दिया है। जिसमें बताया गया है कि नकाबपोश युवक महिलाओं के पास से पर्स छीनकर ले गए। जिसमें करीब 2-3 हजार रूपए थे। इस सम्बंध में नयाशहर एसएचओ कविता पूनियां ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। जिसकी जांच जारी है। हालांकि इसको लेकर एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके बारे में जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!