एसपी ऑफिस के सामने पेट्रोल छिड़कने वाले व्यक्ति की जयपुर में मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल शनिवार को एसपी ऑफिस के सामने दोपहर में युवक द्वारा पेट्रोल छिड़कने के प्रकरण में युवक की जयपुर में मौत हो गयी। उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव के रहने वाले रामलाल 13 मार्च की दोपहर एसपी कार्यालय आए थे।

 

करीब तीन बजे अचानक एसपी ऑफिस से चिल्लाते हुए बाहर निकले और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। लपटों के बीच घिरे रामलाल को देख पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े और आग बुझाकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 6 बजे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!