आईजी की टीम का बड़ा एक्शन, फिर पकड़ी गई करीब दो किलो अफीम-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। बीते लंबे समय से नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। कल नापासर क्षेत्र में तीन किलो अफीम पकड़ी गयी थी। जिसके बाद बीती रात को आईजी हेमंत शर्मा की स्पेशल टीम ने करीब दो किलो अफीम जब्त की है।

यह कार्रवाई स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनिया की अगुवाई में पुलिस टीमों ने हदां पुलिस थाना क्षेत्र में की है। जहां पर पुलिस टीमों ने हदां पुलिस के सहयोग से भरतलाल पुत्र मूलाराम के कब्जे से 1 किलो 955 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबरी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!