नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 16 लाख की एमडी के साथ एक गिरफ्तार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बीती रात को बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी गणेश कुमार की टीम ने की है।

 

पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भगत सिंह स्टेडियम के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ दबोचा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी महेन्द्र थोरी निवासी थोरिया बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 159.5 ग्राम एमडी (नशा) जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से नकदीनशे की बिक्री से अर्जित 1,00,000 रुपये की राशि भी मौके पर बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई,हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर, विद्याधर और चालक महावीर शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!