जोशी बने बीछवाल संघ के अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ कार्यकारिणी का चयन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीछवाल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार जोशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव सदस्यों के सहयोग, विश्वास एवं एकता का प्रतीक है। उन्होंने चुनाव समिति के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डूंगर मल स्वामी एवं निर्वाचन अधिकारी रोशन सिंह चौहान तथा विकास तापडिय़ा का निष्पक्ष एवं सफल चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों के सहयोग से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं उद्योगों की प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।


नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में विजय कुमार जोशी, उपाध्यक्ष-चन्द्रशेखर, पवन चांड़क, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजीव शर्मा, प्रेम प्रकाश खत्री, गोविंद पारीक, कांतेश सत्यानी, अमित बोथरा, अंकित मितल, चंद्र पाल गर्ग, विनोद कुमार तापडिया, मनीष सेठिया, विजेन्द्र शर्मा को शामिल किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!