जेएनवीसी: किराये के मकान में रह रहे व्यक्ति ने किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 36 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के लाल क्वार्टर स्वर्ण जयंती के पीछे किराये के मकान की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई श्रवण पुत्र सुराजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई मुखराम ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवादी ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदि था। जिसके चलते उसके भाई ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!