नए नोटों की गड्डियों के साथ आभूषण किए पार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर नकदी के साथ आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कीर्ति स्तंभ निवासी संतोष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16-17 फरवरी की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में अलमारी में रखी 10-20-50 और 100 की गड्डिया के करीब 35 हजार रूपए, चार हजार की अन्य नकदी, अलमारी में रखे हुए 10-12 भरी सोने के आभूषण, चांदी की पायल चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!