Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर साथ में ले जाने और फिर मारपीट कर हजारों रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मदीना मस्जिद के पास रहने वाले तालिफ ने धरम नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 फरवरी की है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोपी ने आगे ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 8 हजार रूपए, मोबााइल छीन लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



