Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कबाड़ के गोदाम में बरामदे में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के घड़सीसर अंडरब्रिज के पास श्मशान भूमि के सामने बने कबाड़ के गोदाम की है। जहां पर बरामदे में व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी मेघराज के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठन खिदमतगार खादिम सोसायटी, असहाय सेवा संस्थान के साथ-साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।


सामाजिक संगठनों के सेवाादार शोएब, रमजान, आसुराम कच्छावा व राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने गंगाशहर पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।



