बेकाबू होकर पलटी फायर बिग्रेड़ की गाड़ी, टला हादसा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फायर बिग्रेड़ के बेकाबू होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर नोखा-नागोर रोड़ पर शाम को नगर पालिका की दमकल बेकाबू होकर पलट गयी। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गाड़ी में सवार सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चरकड़ा गांव के पास आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान नागौर रोड स्थित साईं मंदिर के पास अचानक सड़क पर पशु आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए और गाड़ी में सवार कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण दमकल में भरा हुआ पानी भी सड़क पर बह गया। कुछ देर के लिए नोखा-नागौर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!