


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात को खाना खाकर सोए एक ही परिवार के आठ लोगों के अचानक तबीयत खराब हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर क्षेत्र के मंूडसर से जुड़ी है। जहां पर बीती रात को एक ही परिवार के लोग दाल खाकर सो गए थे। सुबह उठे तो सभी की तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर सभी को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया।


जहां पर सभी को भर्ती किया गया हे। चार पुरूष, दो महिलाएं और दो बच्चों की तबीयत खराब हुई है। प्रथम दृष्टया आंशका जताई जा रही है कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। बीमार होने वालों में मांगीलाल, श्रवण, महेन्द्र, निर्मल, हंसराज, रानीदेवी, परमा देवी, करणवीर शामिल है।