Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लि ए पैसे मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में सलुण्डिया निवासी अमित पुत्र महावीर ने तेजाराम, अशोक, मुकेश, इमीचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सलुण्डिया में 7 मार्च की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोटरसाइकिल में तोडफ़ोड़ की। जिससे उसके नुकसान हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





