Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह से प्रतिबंधित सामान मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र मके केन्द्रीय कारागृह में 8 फरवरी को टॉवर संख्या 4 के पास की है। इस सम्बंध में धनङ्क्षसह ने जेल में बंद बंदी मूलाराम और ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान आरोपियों के पा से प्रतिबंधित सामान गणेश जर्दा मिला। पुलिस ने प्रतिबंधित सामान को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




