डॉ. कल्ला और गहलोत के नेतृत्व में कल महापड़ाव में शामिल होंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में कल 7 फरवरी 2026 शनिवार को सुबह 10.30 बजे राजस्थान के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता बुलाकीदास कल्ला,पीसीसी सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी कांग्रेसजन रतन बिहारी पार्क से पैदल मार्च करते हुए विश्नोई धर्मशाला स्थित महापड़ाव में शामिल होकर अपना समर्थन देंगे।

 

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इस पैदल मार्च में प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण, बीकानेर शहर कांग्रेस के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल इंटक, एनएसयूआई,मंडल कांग्रेस, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी सम्मानित कांग्रेस जन भागीदारी निभायेंगे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!