किसी और की जमीन को खुद की बताई और हड़प लिए पैसे-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसी दूसरे की जमीन बताकर जमीन के एवज में पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पंवारसर कुंआ क्षेत्र में रहने वाले लोक सिंह पुत्र भंवरलाल ने पुनम सिह, मधुर मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कचहरी परिसर में 17 दिसंबर 2024 की बतायी जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने षडय़ंत्र के तहत उसे किसी दूसरे की जमीन का मौका दिखाते हुए खुद की जमीन बतायी। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उक्त जमीन के एवज में धोखा देते हुए फर्जी तरीके से पैसे हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!