कोहरे की आगोश में शहर, कोहरे के चलते आम दिनचर्या सुस्त, पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज मंगलवार की सुबह शहर में घना कोहरा दिखा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रही और आमजन की दिनचर्या में भी बदलाव सा दिखा। बीकानेर के मुख्य मार्गो पर घने कोहरे के चलते वाहन भी रेंगते हुए नजर आए। अलसुबह विजिबिलिटी 20 मीटर तक रही। जिसके बाद धीरे-धीरे उजास हुआ तो विजिबिलिटिी कुछ ठीक हुई। वहीं घने कोहरे और सर्दी के चलते कई स्थानों पर लोग अलाव तपते हुए नजर आए।

 

देशनोक कस्बे में भी घना कोहरा दिखा। जिसके चलते विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर भी कोहरे की आगोश में दिखाई दिया। कोहरे के चलते स्कूली बच्चे भी परेशान होते रहें। वहीं आमजन की दिनचर्या में भी बदलाव सा दिखा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!