खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, दो युवक घायल, पीबीएम रैफर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में कार के पीछे से भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बेनीसर फांटे के पास की है। जहां पर ट्रक खड़ा था और बीकानेर साइड से जा रही गाड़ी पीछे से खड़े ट्रक में घुस गयी। कार में सवार दो लोग इस हादसे में बुरी तरीके से जख्मी हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के दोनो को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयावह था कि हादसे में कार आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलों की पहचान हरियाणा के रहने वाले मनोज, सीताराम के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!