भाजपा नेता के घर चोरी, शादी के कार्यक्रम में होटल में थे व्यस्त-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा नेता के घर चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के विनोबा बस्ती में भाजपा नेता के घर चोरी हो गयी। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता महेश गुप्ता पूरे परिवार के साथ बेटे की शादी के कार्यक्रम में रजवाड़ा पैलेस में व्यस्त था। सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी ने घर के टूटे ताले देखकर सूचना दी। भाजपा नेता तुरंत घर पहुंचा। चोर घर की अलमारी से 20 तोला सोने के गहने और डेढ़ लाख कैश ले गए। चोरी की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!