Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। देर रात को सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा-देशनोक रोड़ की है। जहां पर भामटसर के बीटेक कॉलेज के पास हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बीकानेर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, रासीसर गांव के दो व्यक्ति बाइक पर नोखा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नोखा से देशनोक की तरफ जा रही एक केम्पर गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ओमप्रकाश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति मनफूल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला।


