बीकानेर से जुड़ी बड़ी खबर, एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जुटी जांच में-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। लगातार ईमेल के जरिये यह धमकियां दी जा रही है जो कि प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है। कल ही श्रीगंगानगर के कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद एक बार फिर शुक्रवार को बीकानेर में ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी सरकारी विभाग में दी गयी।

 

ईमेल के जरिये जूनागढ़ किले के पीछे की और स्थित हैड पोस्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। एकबारगी आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पोस्ट ऑफिस को दोपहर करीब दो बजे एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पूरे परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस ईमेल के मिलते ही बिल्डिंग परिसर को खाली करवाया गया और आमजन के साथ विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान शुरू किया। प्रारंभिक तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पोस्ट ऑफिस परिसर और आसपास के इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। बता दे कि बीते दिनों भी हैड पोस्ट ऑफिस को उड़ाने की एक धमकी मिली थी।

फिलहाल पुलिस ई-मेल की गहन जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। सीओ सिटी अनुज डाल ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध ईमेल के जरिये हैड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिस पर जांच जारी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!