Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक और बाइक के बीच में भीषण हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के मूंडसर की है। जहां पर ट्रक और बाइक के बीच भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों बुरी तरीके से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनो की मौत हो गयी। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया।

 

आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ बेरिकेड़ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बेरिकेड के अभाव में पहले भी हादसे हो चुके है। थानाधिकारी सुषमा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मोके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है। थानाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!