बीकानेर से बड़ी खबर, एक ही पेड़ पर भाभी और ननद ने किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में त्यौंहार पर एक ही परिवार की भाभी,ननद द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला के चक 33 केवाईडी में वन विभाग की नर्सरी की है। जहां पर एक ही पेड़ पर भाभी और ननद फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी केे अनुसार भाभी रत्नी देवी नायक और उसकी ननद माया ने सुसाइड किया है। सुसाइड की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनो के शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवाया गया है। सीओ अमरजीत चावला सहित पुलिस जाब्ता मौके पर है और जांच में जुटी है। एफएसएल को भी सूचित किया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!