बीकानेर से बड़ी खबर, इस क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बमनुमा वस्तु के मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर की है। जहां पर उदयरामसर में बमनुमा वस्तु मिली है। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एतिहात के तौर पर बम को सुरक्षित करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बम को जेएसीबी के माध्यम से गढ्ढा खुदवाकर उसमें दबवाया गया है। फिलहाल बमनुमा वस्तु को लेकर सेना के अधिकारियों को सूचना दी गयी है आगे की कार्रवाई सेना के अधिकारियों के आने पर की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!